" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मोटर चोर गिरोह खुलासा, रबुपुरा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय व जनपदीय विद्युत मोटर चोर गैंग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी व घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका एक साथी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। आरोपियों से भारी संख्या में किया गया समान, अवैध असलाह व नकदी बरामद हुई है। फरार बदमाश को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव के मुताबिक पिछले काफी समय से किसानों के नलकूपों से विधुत मोटर चोरी होने की निरंतर शिकायत मिल रहीं थीं। सम्बंध उपरोक्त में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी और सफलता हासिल करते हुए 5 आरोपियों को दबोच लिया गया। सूचना के आधार पर गुरुवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड मिर्जापुर कट के समीप करीब 3 बजे एक महिंद्रा पिकअप को रोकने पर चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर उसे रोककर पांच युवकों को गिरफ्तार किया तथा सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने सारा हवाला बता दिया।

अभियुक्तों ने किसानों की ट्यूबेलों से मोटर चोरी व घरों में चोरी करने की बात कबूली। आरोपियों की निशानदेही पर टूटी फूटी हालत में 11 नलकूप मोटर, समर्सिबल, लोहे के पाइप, रिफ्लेक्श वॉल, आर्मेचर, अल्टीनेटर, गैस कटर, इलेक्ट्रिक कांटा, तमंचा, कारतूस, चाकू, घरों से चोरी किया गया समान, 20100 रुपये की नकदी व वारदातों में प्रयुक्त की जाने वाली महिन्द्रा पिकअप गाड़ी बरामद की है। आरोपियों की पहचान राजा पुत्र इकबाल, अशरफ पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला रावल पट्टी जेवर, रहीस पुत्र रंगीन, ताहिर पुत्र शहीद निवासी मानक चौक जेवर व दानिश पुत्र भोलू निवासी कस्बा शिकारपुर, बुलन्दशहर के रूप में हुई है जबकि उनका एक साथी वकील पुत्र चुन्नू निवासी जेवर अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं जोकि विभिन्न जिलों में भी चोरी अनेकों घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>