-कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा प्रभारी समसुद्दीन राइन ने सपा व भाजपा पर साधा निसाना
ग्रेटर नोएडा। बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बिलासपुर में जेवर विधानसभा प्रभारी के रूप में एडवोकेट नरेंद्र भाटी, डाढा के नाम की घोषणा हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राईन ने कहा कि नौजवान, किसान और मुसलमानों को जमकर सताया गया है। वर्ष 2017 से पहले समाजवादी की सरकार ने प्रदेश को लूटा। नौजवानों को नौकरी नहीं और किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं, जबकि मुसलमानों को तुष्टीकरण की राजनीति कर सताया गया। जबकि 2012 से पहले बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व वाली बसपा सरकार ने नौजवानों को रिकॉर्ड तोड़ नौकरी देने का काम किया था। किसानों को गन्ना का मूल्य बढ़ाया जबकि सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय का नारा देते हुए मुसलमान ही नहीं बल्कि सभी वर्ग के लोगों को सम्मान का दर्जा देने का काम किया था। उन्होंने कहा समाजवादी की सरकार में एक नहीं कितने ही दंगे हुए, जिसमें मुसलमानों का कत्लेआम हुआ, किंतु बसपा सरकार में कानून व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद थी कि अपराधी थर्राया करते थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन का वादा करके सत्ता में आई मोदी सरकार अन्नदाता किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसान अपने हकों को लेकर सड़क पर बैठा हुआ है, लेकिन सरकार के कानों पर कोई जूं तक नहीं रेंग रही है।
उत्तर प्रदेश में भी योगी सरकार भाईचारे को चोट पहुंचाने का काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह ने की। इस मौके पर पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी व मुख्य अतिथि समसुद्दीन राईन ने एडवोकेट नरेंद्र डाढा को बसपा का जेवर विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र डाढा, मनोज जाटव, विनोद गौतम ब्रह्म प्रकाश, पुलकेश भारती आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…