" data-ad-slot="">

लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय कांफ्रेंस,आधुनिक बदलाव पर हुई विस्तार से चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। तकनीक के माध्यम से हो रहे आधुनिक बदलाव पर विस्तार से कांफ्रेंस में चर्चा किया गया। कॉन्फ्रेंस का शुरुआत करते हुए लॉयड समूह के प्रेसिडेंट मनोहर थैरानी ने कहा कि आज तकनीक के बिना जीवन सरल नहीं है, आज हम अपने आसपास तकनीकी वस्तुओं से गिरे हुए हैं, जो सही इस्तेमाल से हमारे दैनिक जीवन को सुगम बनाता है। कॉन्फ्रेंस में आए अतिथियों का स्वागत डायरेक्टर डॉ. राजीव अग्रवाल ने किया। राजीव अग्रवाल ने बताया कि लॉयड कॉलेज ने आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर आने वाले समय में अपने कॉलेज में तकनीक में नए प्रयोगों को बढ़ावा देगा। हम अपने छात्रों को वर्तमान समय की चुनौतियों पर नए सुझाव के लिए प्रेरित करेंगे। राष्ट्रीय कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में आए रितेश अग्रवाल एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट बिरलासोफ्ट ने बताया कि आज औद्योगिक जगत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, आईओटी जैसे तकनीकों के माध्यम से तेजी से विकास हो रहा है,जिसमें मुख्य रुप से शैक्षणिक जगत से आने वाले शोध पत्रों के द्वारा हमें अहम जानकारियां मिलती है।

कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. विश्वास त्रिपाठी रजिस्टार गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने बताया कि आज स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक के माध्यम से कई लाइलाज बीमारियों का भी इलाज उचित तरीके से किया जा रहा है, विश्वास त्रिपाठी ने बताया कि आज सूक्ष्म स्तर पर जाकर हम शारीरिक बीमारियों को जांच कर सकते हैं यह भी तकनीक के माध्यम से ही संभव है। विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर जनरल एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस डॉक्टर अजय राणा ने भी कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि आज हम सभी को सकारात्मक तरीके से बदलाव को स्वीकार करना होगा और छात्रों युवाओं को तकनीक के सहारे ही मौजूद चुनौतियों का हल ढूंढना होगा। नेशनल कांफ्रेंस के सचिव डॉ. अरुण प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि 21वीं सदी तकनीकी सदी है, और आज इस कांफ्रेंस के माध्यम से हम लोग 56 पेपर प्रस्तुत करेंगे जिससे उम्मीद करते हैं कि समाज और राष्ट्र में व्याप्त चुनौतियों का हल ढूंढने में मदद होगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर डीन एकेडमिक  डॉक्टर एलन राव, डॉक्टर काकोली राव ,डॉक्टर हर्षिता टुली,डॉ मनीष सारस्वत,रवि कालरा इरफान खान, सफदर अली, कृपाअंशु तिवारी, रोहित कुमार, डॉ. विक्रम सिंह सहित सैकड़ों छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>