" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

नेफोवा ने ग्रेनो वेस्ट निवासियों संग लगायी चौपाल, मूल समस्याओं पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,31 जनवरी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नेफोवा कार्यालय के बाहर पार्क के प्रांगण में एक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न सोसाइटी से आये हुए अनेकों निवासियों ने भाग लिया। इस अनोखी चौपाल में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को प्रतिदिन आने वाली समस्याओं एवं ज़रूरतों पर एक बहुत ही सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एवम जनप्रतिनिधियों का ध्यान यहां की प्रमुख समस्याओं एवं जरूरतों की ओर खींचने का प्रयास किया। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि चौपाल में ग्रेनो वेस्ट की मूलभूत जरूरतों समेत निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख रुप से…..
1. ग्रेनो वेस्ट में डिग्री कॉलेज की आवश्यकता
2. ग्रेनो वेस्ट में एक अत्याधुनिक सरकारी अस्पताल की आवश्यकता
3. चारमूर्ति एवँ हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर अण्डरपास की आवश्यकता
4. अतिव्यस्त 60मीटर और 130मीटर रोड पर विभिन्न सोसाइटियों के पास रोड पार करने हेतु फुटओवर ब्रिज की आवश्यकता
5. स्ट्रीट लाइट की समग्र व्यवस्था
6. नागरिक सुरक्षा (सीसीटीवी) की आवश्यकताएं
7. ग्रेनो वेस्ट में दाह संस्कार क्षेत्र (cremation ground) की आवश्यकता
8. सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु रामलीला मैदान एवँ खेल कूद के लिए स्टेडियम की आवश्यकता
9. NPCL पर नागरिकों के लिए एक श्वेत पत्र की आवश्यकता
10. ग्रेनो वेस्ट में एक समग्र डाकघर एवँ आधार केंद्र की आवश्यकता

नेफोवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया चौपाल में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस क्षेत्र की प्रमुख जरूरतों पर ध्यान देने एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा उनको पूर्ण कराने के संबंध में निवेदन किया जाएगा। इस अभियान के दौरान क्षेत्र के निवासियों द्वारा मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से चिट्ठी लिख कर यहां की जरूरतों से अवगत कराते हुए उन्हें पूर्ण कराने का निवेदन किया जायेगा। चौपाल में प्रमुख रूप से नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, राहुल गर्ग, सुनील सचदेव, अजय सिंह, मो.इनाम, सुहैल अकबर, विकाश कटियार, सागर गुप्ता, संतोष सिंह एवँ भारी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>