" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

एनआईईटी बिजनेस स्कूल में ‘नयंता 2025″ ओरिएंटेशन कार्यक्रम में पीजीडीएम बैच 2025-27 का हुआ स्वागत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एनआईईटी बिजनेस स्कूल ने अपने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए पीजीडीएम बैच 2025-27 के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम “नयंता 2025” का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम 25 जुलाई 2025 को उत्साहपूर्वक शुरू हुआ, जिसमें छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन की नई यात्रा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जो ज्ञान और प्रेरणा का प्रतीक है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कथूरिया, प्रॉफिट्स फर्स्ट के संस्थापक और वित्त क्षेत्र में एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया वॉइस, ने छात्रों को संबोधित करते हुए कंपाउंडिंग की शक्ति पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यह सिद्धांत न केवल वित्तीय निवेश में, बल्कि व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्रों को व्यवसायिक मांगों के अनुसार विभिन्न कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया।

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त प्रबंध निदेशिका डॉ. नीमा अग्रवाल ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें एनआईईटी परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. अरुण कुमार सिंह, निदेशक, एनआईईटी बिजनेस स्कूल ने अपने स्वागत भाषण में छात्रों को भविष्य संवारने के लिए थ्री-एस मंत्र दिया स्टॉप, स्टार्ट एंड सस्टेन और उनसे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन प्रो. मयंक पांडे, हेड पीजीपी के आभार ज्ञापन से हुआ, जिसमें उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों, संकाय सदस्यों और आयोजन समिति के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सिल्की गौर और डॉ. अहमद हसन ने बड़े ही सुंदर एवं सशक्त ढंग से किया। इस अवसर पर एनआईईटी के विभिन्न संस्थानों के निदेशकगण, रजिस्ट्रार डॉ. नियति एवं समस्त संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। “नयनता – 2025” एनआईईटी बिजनेस स्कूल की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके माध्यम से वह विद्यार्थियों को एक मूल्य आधारित, नेतृत्वपूर्ण और उद्योग-उन्मुख शिक्षा प्रदान कर भविष्य के मैनेजमेंट लीडर्स तैयार करता है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

13 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>