" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा को क्यूएस आई-गेज सब्जेक्ट रेटिंग के अंतर्गत इंजीनियरिंग में मिली  डायमंड रेटिंग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

– एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट ने हासिल की प्लैटिनम रेटिंग

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा (एनआईईटी ग्रेटर नोएडा) को क्यूएस आई- गेज द्वारा इंजीनियरिंग श्रेणी में प्रतिष्ठित डायमंड रेटिंग से सम्मानित किया गया है। साथ ही एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट प्लैटिनम रेटिंग प्राप्त करने में सफल हुआ है। एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के डायरेक्टर डॉ. विनोद एम कापसे ने हैदराबाद में आयोजित समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा से क्यूएस आई-गेज सब्जेक्ट रेटिंग प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

क्यूएस आई-गेज की डायमंड और प्लैटिनम रेटिंग एनआईईटी ग्रेटर नोएडा की उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रिसर्च तथा इन्नोवेशन और इंडस्ट्री की वर्तमान आवश्यकताओं पर केंद्रित शिक्षण प्रणाली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। क्यूएस आई-गेज द्वारा यह रेटिंग जिन प्रमुख मापदंडों पर प्रदान की जाती है उनमें टीचिंग एवं लर्निंग,  फैकल्टी की गुणवत्ता, एम्प्लॉयेबिलिटी, इंस्टीट्यूट में उपलब्ध सुविधाएं, रिसर्च तथा इंडस्ट्री इंगेजमेंट शामिल हैं। एनआईईटी को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा ‘ए’ ग्रेड प्राप्त है। संस्थान के सभी अर्ह शैक्षणिक कार्यक्रम  एनबीए से मान्यता प्राप्त हैं। एनआईईटी ग्रेटर नोएडा एनआईआरएफ रैंकिंग में देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल है। क्यूएस आई-गेज की डायमंड और प्लैटिनम रेटिंग एनआईईटी की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करती है।

इस अवसर पर एनआईईटी ग्रेटर नोएडा की एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीमा अग्रवाल ने कहा कि,  “एनआईईटी का इंजीनियरिंग में डायमंड तथा फार्मेसी में प्लैटिनम रेटिंग हासिल करना संस्थान तथा इसके सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। डायमंड तथा प्लैटिनम रेटिंग्स हमारे उस संकल्प को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत हम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>