" data-ad-slot="">

एनआईईटी में पाँच दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “डेटा साइंस वीक-2021” का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,3 फरवरी। एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा में डेटा साइंस के विभिन्न पहलुओं के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 तक पाँच दिवसीय तकनीकी फेस्ट “डेटा साइंस वीक-2021” का आयोजन किया गया है। डेटा संस्कृति के निर्माण और डेटा साइंस के अनुप्रयोगों को सहजता से सीखने के उद्देश्य से बी.टेक प्रथम वर्ष के छात्रों और शिक्षकों की टीम के द्वारा इस टेक्निकल फेस्ट को मूर्त रूप दिया गया है। इस 5 दिवसीय कार्यक्रम में डेटा विज्ञान के क्षेत्र में जागरूकता और अवसर लाने, डेटा साइंस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कौशल का पता लगाने और इस नए तकनीकी युग में बड़े डेटा और डेटा एनालिटिक्स ज्ञान का लाभ उठाने संबन्धित विषयों पर अनेकों गतिविधियों एवं व्याख्यानों का आयोजन किया जा रहा है।
“डेटा साइंस वीक-2021” के अंतर्गत एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा में वर्चुअल रूप में अनेकों तकनीकी गतिविधियों जैसे कि डिजिटल आर्ट, वाद-विवाद, शब्द पहेली, कोड निन्जा, क्विज़, बीओटी लॉन्च, प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के व्याख्यान सत्र, छात्रों के बीच चर्चाएँ, प्रेजेंटेशन/ डेटा स्टोरीटेलैंडिंग आदि गतिविधियों के माध्यम से छात्रों तथा प्रतिभागियों को डेटा साइंस के अनुप्रयोगों तथा तकनीकी विकास के विषय में अवगत कराया जाएगा। इन विभिन्न गतिविधियों में संस्थान के 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है तथा बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा ने डेटा विज्ञान सप्ताह के माध्यम से अपने छात्रों को डेटा विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर अपने हाथ आजमाने और उद्योग जगत के लिए तैयार करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।
मुख्य अतिथि राजीव नैथानी, मुख्य जन अधिकारी, इन्फ़ोगेन ने अपने उद्बोधन में बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ डेटा विज्ञान नेटवर्क के विभिन्न आयामों को संकलित करते हुये इस आयोजन के लिए एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा के इस प्रयास की सराहना की। एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी उपाध्यक्ष, रमन बत्रा ने अपने विशेष संबोधन में कहा कि एनआईईटी शुरू से ही छात्रों को उनकी सफलता की कहानियां लिखने में मदद कर रहा है और उन्हें पहले दिन से ही उद्योग जगत के लिए तैयार करने और दुनिया में अपना प्रभाव बनाने के लिए तैयार करने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बहुत ही आकर्षक एवं उत्पादक होती हैं और यह छात्रों को करियर के विकास में दृढ़ता से योगदान कर सकती हैं। एनआईईटी ने छात्रों की प्रतिभा और क्षमता को और अधिक निखारने के लिए अन्य संबन्धित विषयों एवं क्षेत्रों में अधिक से अधिक साप्ताहिक कार्यक्रमों को आयोजित करने की योजना बनाई है जिससे छात्रों को उभरते हुये क्षेत्रों में अपने कौशल और ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए एक उचित मंच प्रदान किया जा सके।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>