राम-ईश की छात्रा निकिता ने AKTU, NIPER एवं GPAT में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया संस्थान का गौरव

Nikita, a student of Ram-Ish, brought laurels to the institute by excelling in AKTU, NIPER and GPAT.

ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एंड टेक्निकल एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा की बी.फार्म छात्रा निकिता ने AKTU में 8वीं रैंक, NIPER प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय 72वीं रैंक तथा GPAT में अखिल भारतीय 555वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर संस्थान की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) पल्लवी मनीष लव्हाले, विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल एवं समस्त संकाय सदस्यों ने निकिता एवं उनके पिता को सम्मानित कर बधाई दी तथा इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. शर्मा एवं प्रबंध निदेशिका मिस प्रतिभा शर्मा ने भी निकिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed