" data-ad-slot="">

महाशिवरात्रि पर महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में महाअभिषेक, शिव-विवाह एवं अखण्ड भजन संध्या का होगा आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल की पवित्र भूमि पर दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 7:00 बजे से भगवान भोलेनाथ का भव्य महाअभिषेक, वैदिक पूजन एवं दिव्य शिव-विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। महाअभिषेक के उपरांत भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह की झांकी एवं वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह संस्कार का आयोजन किया जाएगा।
सायं 6:00 बजे से प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भगवान शिव के भजनों की संगीतमय प्रस्तुति प्रारंभ होगी। साथ ही प्रहर पूजा सायं 6:00 बजे से प्रारंभ होकर प्रातःकाल तक निरंतर चलेगी, जिसमें चारों प्रहरों में वैदिक विधि से भगवान शिव का पूजन-अभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए शिवरात्रि व्रत कथा का पावन वाचन एवं श्रवण भी आयोजित किया जाएगा।
संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने बताया कि “महाशिवरात्रि आत्मशुद्धि, साधना और शिवत्व के जागरण का महान पर्व है। वैदिक मंत्रों से अभिषेक करने पर वातावरण दिव्य एवं ऊर्जावान बनता है तथा भक्तों के जीवन में आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मकता का संचार होता है। भगवान शिव संहार और सृजन दोनों के प्रतीक हैं — उनका अभिषेक समस्त मानवता के कल्याण की भावना से किया जाता है।” कार्यक्रम संयोजक  रवि शंकर शर्मा (अध्यक्ष, गुरुकुल निर्माण समिति), प्रीति पाठक एवं  विकेश अग्रवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>