" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

“एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें — वही आपको जीवन देगा।”

ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में BSN 22 बैच के विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सतत दायित्व है। एक पौधा लगाना और उसका संरक्षण करना मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी सेवा है। आज के युवा यदि प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त होगा।” संस्थान की अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नागरिक बनना भी है। वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारे प्रेम और कर्तव्य का प्रतीक है। “वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है जब भी जहाँ भी संभव हो पेड़ पौधे लगाए और उनकी देख रेख करें”।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देवेंद्र सर, सागर सर, कृष्णा मैम एवं रवीना मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया तथा वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>