" data-ad-slot="">

केसीसी इंस्टीट्यूट में किया ऑरीएंटेशन डे का आयोजन, विद्यार्थियों को अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपक प्रज्वलित करके किया गया, जिसमें द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत संस्थान की डायरेक्टर प्रो. डॉ. भावना अग्रवाल ने किया। उन्होंने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि केसीसी इंस्टिट्यूट में योग्यतम प्रोफेसरों के द्वारा छात्रों को नवीनतम ज्ञान व विभिन्न कौशल सिखाया जातें हैं‌ तथा उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाता है। केसीसी इन्स्टिटूट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने नए छात्रों को सम्बोधित करते हुए उनका स्वागत किया और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी छात्रों का प्रोत्साहन करने विशिष्ट अतिथि दीपक भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सैमसंग ने नए छात्रों के साथ अपना अनुभव सांझा किया और उन्हें आगे बढ़ने का मूलमंत्र दिया। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक रंजन, पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार, का स्वागत किया गया। उन्होंने नए छात्रों का सम्बोधन करते हुए उनका मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में परिश्रम, लगन, कर्तव्यनिष्ठता व निरंतरता की सहायता से कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में मनोवांछित सफलता प्राप्त कर सकता है। जिसके बाद सभी पाठ्यक्रम समन्वयकों ने अपने-अपने कोर्स के बारे में बताया। अंत में इन्स्टिटूट की म्यूज़िक सोसायटी में सभी का मनोरंजन किया और ऑरीएंटेशन डे का समापन हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>