" data-ad-slot="">

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों की सफलता के लिए हवन-पूजन, खेल प्रतियोगिता में अभिभावकों में दिखा उत्साह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में एक ओर जहाँ बोर्ड परीक्षार्थी विद्यार्थियों की सफलता की कामना से विशेष वैदिक हवन एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ, वहीं विद्यालय प्रांगण में अभिभावकों के लिए क्रिकेट एवं वॉलीबॉल लीग प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन उत्साह, सौहार्द और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। दोनों कार्यक्रमों ने विद्यालय परिवार में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सहयोग तथा पारिवारिक आत्मीयता को सुदृढ़ करने का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। बोर्ड परीक्षार्थियों हेतु आयोजित हवन कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के चेयरमैन डॉ. आर. सी. शर्मा, प्रधानाचार्या शिखा सिंह, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक आहुति अर्पित कर विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की मंगलकामना की। इस अवसर पर चेयरमैन महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता के मूल आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा में सम्मिलित होने तथा अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखने की प्रेरणा प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में अभिभावकों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं ने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों में विशेष उत्साह का संचार किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को “सिक्सर्स” एवं “स्ट्राइकर्स” टीमों में तथा क्रिकेट प्रतियोगिता में “स्विंगर्स”, “वॉरियर्स”, “टाइटन” और “ब्लास्ट” टीमों में विभाजित किया गया। क्रिकेट मुकाबले में “क्रशर्स” टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 100 रन बनाकर विजेता का गौरव प्राप्त किया। चौकों–छक्कों की रोमांचक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अत्यंत उत्साहित किया, वहीं विद्यार्थियों ने तालियों और उत्साहवर्धक नारों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर चेयरमैन डॉ. आर. सी. शर्मा एवं प्रधानाचार्या शिखा सिंह द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी अभिभावकों को उनके सराहनीय सहभाग एवं प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अभिभावकों के साथ सुदृढ़ समन्वय तथा सकारात्मक शैक्षिक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दिन विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक, उत्साहवर्धक एवं अविस्मरणीय स्मृति के रूप में अंकित हो गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>