" data-ad-slot="">

जिम्स अस्पताल अब एसपीजीआई की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>


-मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि को मिली स्वीकृति
-कोरोना काल में अस्पताल की अहम भूमिका को बोर्ड ने सराहा
-मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के शासी निकाय की हुई 5वीं बैठक

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा,2 फरवरी। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा की शासी निकाय की 5वीं बैठक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि संस्थान के विस्तृत विजन डॉक्यूमेन्ट तथा नियमों को शीघ्र तैयार कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाये। यह निर्णय लिया गया कि जब तक कि संस्थान के नियम पूर्णतः तैयार नहीं होते हैं तब तक संस्थान के समस्त कार्य एसजीपीजीआई के मानदण्डों पर आधारित होंगे। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की। बैठक के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य, शासी निकाय अनिला सिंह ने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान को एसजीपीजीआई की तर्ज पर विकसित कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। शासी निकाय की बैठक के दौरान संस्थान में एनएमसी की आवश्यकतानुरूप फैकल्टी एवं रेज़ीडेन्ट पद की स्वीकृति भी प्रदान की गयी। जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्षता में गठित कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु भूमि प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गयी। शासी निकाय की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संस्थान केजीएमयू की तर्ज पर प्राइवेट वार्ड हेतु हॉस्पिटल यूजर चार्जेस एवं हॉस्पिटल रिवॉल्लिंग फण्ड की प्रक्रिया को अपना सकता है। मल्टीडिस्पिलीनरी रिसर्च यूनिट, मॉलीक्यूलर लैब, हॉस्पिटल एडमिन्स्ट्रेशन विंग को भी बैठक के दौरान स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. रजनीश दुबे, विशेष सचिव, वित्त शंकेश्वर त्रिपाठी, निदेशक एम्स जोधपुर डॉ. संजीव मिश्रा, निदेशक राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता, प्रोफेसर एनाटॉमी एम्स नई दिल्ली डॉ. ए. शरीफ, वित्त सचिव राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा पी.डी. उपाध्याय तथा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा नरेन्द्र भूषण एवं जिले के सम्बन्धित अधिकारी, शासी निकाय के सदस्यगण आदि उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>