ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-3, ग्रेटर नोएडा के विद्यालय परिसर में फागुन महोत्सव-एक संगीतमय संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. विवेक, मनोज एवं गुंजन सहित मीडिया प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न एनजीओ के प्रमुख, अभिभावक तथा अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डायरेक्टर कंचन कुमारी एवं प्रिंसिपल डॉ. हीमा शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। विद्यालय के स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर डायरेक्टर कंचन कुमारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कलाकारों और विद्यालय की टीम के प्रयासों की सराहना की तथा ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के साथ मैं भी समाज की एक सदस्य हूं, होली जैसे त्योहार मनाने का उद्देश्य सिर्फ यही है कि समाज के सभी लोग एक जुट हो और सभी त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
प्रिंसिपल डॉ. हीमा शर्मा ने भी अपने विचार साझा करते हुए सामूहिक रूप से त्योहारों और सांस्कृतिक परंपराओं को मनाने के महत्व पर बल दिया। संध्या को मधुर और मनमोहक प्रस्तुतियों से दुर्गेश्वरी एवं उनकी टीम, ऋषि, राघव और सुप्रिटी ने अपने सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही डीडब्ल्यूपीएस के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और संगीत से सराबोर हो गया। यह कार्यक्रम सभी के लिए एक यादगार और आनंदमय अनुभव बना।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…