" data-ad-slot="">

पीआईआईटी संस्थान कोरोना में अनाथ हुए दो सौ बच्चों को देगी निःशुल्क शिक्षा, नौकरी जाने वालों को 50% छूट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कोरोना काल में बहुत से लोगों ने अपनों को खोया है और बहुत से बच्चे अनाथ हुए हैं, ऐसे में पीआईआईटी संस्थान ने अनाथ हुए दो सौ बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया है। संस्थान के चेयरमैन प्रो. डॉ. भरत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण जिन बच्चों के माता- पिता/ अभिभावक इस दुनिया में नहीं रहे, उन बच्चों की अपने संस्थानों में चलाए जा रहे स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च प्रावधिक शिक्षा, मैनेजमेंट शिक्षा एवं अन्य विभिन्न कोर्सेस (स्कूली शिक्षा, बी.बी.ए., बी.सी.ए., एम.बी.ए., बी.एड., .टी.सी.,डिप्लोमा पॉलीटेक्निक, नर्सिंग, फार्मेसी, बी.टेक., एम.टेक.आदि) में निःशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की है। यह एक बहुत ही सराहनीय एवं समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इसके साथ साथ डॉ. भरत सिंह ने एककदम और आगे बढ़कर ऐलान किया कि जिन बच्चों के माता-पिता की कोविड-19 के कारण नौकरी चली गई (प्रमाण के साथ), उन बच्चों की सभी कोर्सेस में फ़ीस आधी कर दी जाएगी।यह भी इस समय में श्रेष्ठ कार्य है और देश के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा योगदान है। हमको यह भी ज्ञात हुआ कि गैर सहायता प्राप्त पी.आई.आई.टी. में कम से कम 7 साल पहले से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान में सभी बेटियों को आधी फ़ीस में शिक्षा मिलती है। इस कदम से बेटियों की शिक्षा को काफी प्रोत्साहन मिला है। इस इंस्टीट्यूट में एक ये भी खास विशेषता है कि कोई भी वास्तव में गरीब बच्चे फ़ीस के आभाव में दाखिले से वंचित नहीं किए जाते।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतथि, प्रो.डॉ.बी. एस. राजपूत, पूर्व कुलपति, गढ़वाल एवं कुमायूं विश्वविद्यालय, उत्तराखंड ने इन सभी क़दमों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता एवं समय के अनुसार शिक्षा में बदलाव पर प्रकाश डाला। प्रो.डॉ.बी. एस. राजपूत ने पहले भी पी.आई.आई.टी. के विकास के लिए पूर्ण सहयोग एवं सलाह देते रहे हैं और वे भविष्य में भी पी.आई.आई.टी. को पूर्ण विश्वविद्यालय के रूप में देखने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में आनंद साहू, भाजपा नेता और बोर्ड सदस्य, श्रममंत्रालय, भारत सरकार ने पी.आई.आई.टी. के चेयरमैन प्रो.डॉ.भरत सिंह द्वारा उठाए गए इस कदम की भूरी – भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में इन अनाथ बच्चों की पूर्ण शिक्षा का जो जुम्मा लिए है, यह एक साहसी कदम है जो शिक्षा के लिए ओतप्रोत है। इसके साथ उन्होंने यहां के विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में प्लेस कराने का आश्वासन दिया जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित बना रहे और वे अपने जीवन को उज्ज्वल बना सकें। उन्होंने यह भी कहा कि,डॉ.भरत सिंह ने इस मुहीम की जागरूकता के लिए हम सबको बुलाकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनाया है। अंत में,पी.आई.आई.टी.के निदेशक, आर के.शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सबको धन्यवाद दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

13 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

14 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

14 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

17 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>