ग्रेटर नोएडा। आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट द्वारा 12 और 13 दिसंबर को दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिता ‘खेल फिएस्टा 2025’ का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में दिल्ली-एनसीआर के लगभग 50 प्रतिष्ठित कॉलेजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे परिसर खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुवर्णा राज, प्रख्यात पैरा एथलीट रहीं। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने खेलों में वास्तविक समावेशन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अपने संघर्ष और उपलब्धियों के माध्यम से छात्रों को यह संदेश दिया कि सीमाएं शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक होती हैं। उनका संबोधन खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। मुख्य अतिथि के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैरा एथलीट—बैडमिंटन और टेबल टेनिस के खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। इन खिलाड़ियों ने आई बिज़नेस इंस्टिट्यूट में खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को एक वैश्विक दृष्टिकोण और समावेशी सोच प्रदान की।
खेल फिएस्टा 2025 के अंतर्गत क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज और पूल जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी मुकाबले अनुशासन, खेल भावना और जोश के साथ संपन्न हुए। आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट के इस आयोजन ने न केवल छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया, बल्कि समावेशिता, समान अवसर और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का सशक्त संदेश भी दिया। आयोजकों के अनुसार, खेल फिएस्टा भविष्य में और भी व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि युवा प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच मिल सके।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…