रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फलैदा गांव के समीप जंगलों में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित हो रही कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब व शराब बनाने की सामग्री व उपकरण जब्त कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने गुरुवार रात गांव फलैदा खादर के जंगल में बनी फैक्ट्री पर छापा मारा गया। जहां फैक्ट्री में मौजूद लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। लेकिन इस दौरान पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को दबोच लिया। जिसकी पहचान गांव माला सिंह फार्म, थाना चांदहट, जिला पलवल हरियाणा निवासी बिंदर के रूप में हुई। फैक्ट्री से 52 लीटर (अपमिश्रित) कच्ची तैयार शराब, करीब 15 किलो यूरिया, 10 गुड़, 300 ग्राम नौशादर बरामद किया हैं। साथ ही कच्ची शराब बनाने में काम आने वाला करीब पांच सौ लीटर लहन (कच्चा माल), भट्टी, व अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…