" data-ad-slot="">

मंगलमय संस्थान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। मंगलमय संस्थान के मैनेजमेंट विभाग में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला का आगाज करते हुये पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से आजादी के उन स्वर्णिम पलों से भाव-विभोर किया। प्रतियोगिता में 20 ग्रुप में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल ने छात्रों की इस अनूठी पहल को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत के जन-जन, भारत के हर मन का पर्व बनें। संस्थान के वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने छात्रों को भविष्य में होने वाली इस तरह की क्रियाओं में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी की प्रेरणा दी। डायरेक्टर-कोरपोरेट अरूण कुमार राणा ने इन युवा दिमागों को अपने विचार कागज पर बनाते और प्रदर्शित करते हुये देखने का यह शानदार अवसर बताया। निर्णायक मण्डल में विभाग के डॉ. पोयम शर्मा व डॉ. आषुतोष गौड़ शामिल थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, नंदनी एवं द्वितीय स्थान प्रिंस और तृतीय स्थान दिव्यांशी केसरी ने हासिल की। विभाग की विभागाध्यक्ष डा0 श्वेता कुलश्रेष्ठ ने प्रतियोगिता के माध्यम से जहाँ छात्रों को आजादी के महत्व के प्रति जागरूक किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने अन्य लोगों को भी एक संदेष देने की कोषिष की। कार्यक्रम की संयोजक डा0 श्रुति श्रीवास्तव ने छात्रों की कला को प्रोत्साहित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>