" data-ad-slot="">

एचजीएच इंडिया ने इंडिया एक्सपो सेंटर में अपने 10वें संस्करण की किया शुरूआत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-देश में विश्व स्तरीय सात मेगा टेक्सटाइल्स पार्क की होगी स्थापना
ग्रेटर नोएडा। होम उत्पाद ट्रेड शो के दसवें संस्करण की शुरूआत इंडिया एक्सपो सेंटर में हुई, पहली बार ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस शो में 430 से अधिक शहरों और नगरों के आगंतुक हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय शो का उद्घाटन यू.पी. सिंह, सचिव टेक्सटाईल, भारत सरकार ने किया। शांतमनु, विकास आयुक्त, हैण्डीक्राफ्ट, परिधान मंत्रालय, भारत सरकार और नरेन्द्र भूषण, सीईओ, ग्रेटर नोएडा ओद्यौगिक विकास प्राधिकरण मौजूद रहे। उपेन्द्र प्रसाद सिंह, सचिव टेक्सटाईल, ने कहा कि हमने 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है, जिसमें से हमारा योगदान हैण्डीक्राफ्ट और टेक्सटाईल्स के साथ 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर होगा। सरकार कई नए प्रयासों की योजना बना रही है। कैबिनेट ने पिछले दो महीनों में दो नई योजनाओं को मंजू़री दी है, हमारा मानना है कि ये योजनाएं टेक्सटाईल उद्योग के लिए गेम चेंजर साबित होंगी। इनमें से एक योजना है टेक्सटाईल के लिए पीएलआई और दूसरी योजना है मेगा टेक्सटाईल पार्क। पहले चरण में हम विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाओं से युक्त 7 मेगा टेक्सटाईल पार्क स्थापित करेंगे। हमारी मूल्य श्रृंखला सशक्त है, हम प्राकृतिक एवं कृत्रिम फाइबर तथा स्पिनिंग में निपुण हैं। मैं एचजीएच इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं, जो उद्योग जगत में स्थिरता लाने में बेहद कारगर होगा। मुख्य होम कैटेगरीज़ जैसे होम टेक्सटाईल्स, होम डेकोर, हाउसवेयर और उपहारों पर ध्यान केन्द्रित करने वाला शो एचजीएच इंडिया पिछले दशक के दौरान निर्माताओं, ब्राण्ड्स, रीटेलरों, वितरकों, आयातकों, इंटीरियर डिज़ाइनरों और संस्थागत खरीददारों के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में विकसित हो गया है।
अरूण रूंगटा, मैनेजिंग डायरेक्टर, एचजीएच इंडिया ने कहा, ‘‘एचजीएच इंडिया घरेलू उद्योग को प्रोत्साहन देगा। हम उद्योग जगत को फिर से सामान्य अवस्था में लाना चाहते हैं। भारत में पहले से होम प्रोडक्ट्स की मांग 15-20 फीसदी तक बढ़ गई है। पिछले दो सालों में कोविड के कारण लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम के बढ़ते चलन के कारण भारतीय उपभोक्ता अपने घर को लेकर पहले से ज़्यादा सकारात्मक हो गए हैं, वे आज होम प्रोडक्ट्स जैसे कैटेगरीज़ पर ज़्यादा खर्च कर रहे हैं और आने वाले समय में भी ये रूझान तेज़ी से बढ़ने का अनुमान है। रीटेलरों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों जैसे बैड एण्ड बाथ, फर्नीशिंग फैब्रिक, वॉलपेपर, किचनवेयर, कुकवेयर, टेबलवेयर, डेकोरेटिव एक्सेसरीज़, फर्नीचर और होम डेकोर में जुलाई से नवम्बर के दौरान पिछले साल की तुलना में रीटेलल सेल्स में 30 -40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। होम रीटेल सेगमेन्ट में यह बढ़ोतरी लम्बे समय तक जारी रहने का अनुमान है।’’आने वाले समय में एशियन पेंट्स, कर्ल-ऑन, स्लीपवैल, किंग-कोइल, इंडो काउंट, डिसिटेक्स, माइक्रोफाइबर, मार्शेल्स, क्ले क्राफ्ट, कोरेले, लाओपाला, सैलो आदि की ओर नए इनोवेशन एवं नए बिज़नेस आइडियाज़ सामने आएंगे।एचजीएच इंडिया 2021 चार सेगमेन्ट्स- वर्ल्ड ऑफ स्लीप (स्लीप टेक्नोलॉजी), स्मॉल फर्नीचर, स्मार्ट कुकिंग और स्वच्छ भारत पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित करेगा। आगंतुकों को इन विषयों पर आधुनिक तकनीकों, इनोवेशन्स एवं बाज़ार के रूझानों को जानने का मौका मिलेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>