" data-ad-slot="">

आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में प्री-इंडक्शन और ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने 12 सितंबर से 17 सितंबर 2022 तक नए एमबीए बैच के एक सप्ताह के प्री-इंडक्शन और ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एआईएमटी के निदेशक एयर कमोडोर डॉ. जेके साहू, के गर्मजोशी भरे स्वागत भाषण से हुई। डॉ. साहू ने अथितियों  और छात्रों का अभिवादन किया।  एक सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की व्यावहारिकता सीखी, छात्रों को नए वातावरण और परिप्रेक्ष्य में ढालने और सहज करने क लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन 19 सितंबर 2022 को उद्योग जगत के विशेषज्ञ संदीप त्यागी, हेड एच आर कैमिकल्स यूफ्लेक्स, डॉ. मनोज प्रसाद, वाईस प्रेजिडेंट रिलायंस रिटेल लिमिटड एवं अविजित  दास, उद्यमी, ने एक व्यापक रूपरेखा दी कि कैसे उद्योग और शिक्षाविद वर्तमान कॉर्पोरेट परिदृश्यों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सामंजस्य  से काम कर रहे हैं।

कर्नल. सुमीत शर्मा,एसओ कॉलेजेस ने जोश के साथ अपने कार्य में समर्पण एवं पथ प्रदर्शक बनने की सलाह दी। आर्मी वार्ड होने के नाते अनुशाशन के अहम् योगदान पर ज़ोर डाला। संदीप त्यागी, हेड एच आर कैमिकल्स यूफ्लेक्स ने कॉर्पोरेट जगत में उत्कृष्टता के पांच स्वर्णिम नियमों पर प्रकाश डालते हुए दृढ़ता, सृजनात्मकता, सहयोग एवं विश्वास निर्माण की अहमियत पर प्रकाश डाला। डॉ. मनोज प्रसाद, वाईस प्रेसिडेंट रिलायंस रिटेल लिमिटड ने छात्रों को बिसनेस में एनालिटिक्स, व्यावहारिक ज्ञान एवं समस्याओं को सुलझाने के दृष्टिकोण पर कार्य करने की सलाह दी। अविजित दास ने छात्रों को जीवन में सिद्धांतों की अहमियत पर ज़ोर डालते हुए लक्ष्य, सीखने की चाह एवं अपने कार्यों के स्वामीत्व रखने पर प्रकाश डाला। अंत में कर्नल पांडेय, रजिस्ट्रार आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने गणमान्य व्यक्तियों अवं छात्रों को धन्यवाद दिया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>