क्यूसीएस क्वीन कारमेल स्कूल ने पुष्पोत्सव में बढ़चढ़कर लिया हिस्सा, बच्चों ने दी प्रस्तुति

QCS Queen Carmel School participated enthusiastically in the flower festival, children gave presentations

ग्रेटर नोएडा। पुष्प उत्सव का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। क्वीन्‍स कार्मेल स्कूल, बीटा-एक ग्रेटर नोएडा ने इस महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक जैसे दो प्रमुख आयोजनों की सफल मेजबानी कर सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह केवल सहभागिता नहीं, बल्कि विद्यालय की उस शैक्षिक विचारधारा का वास्तविक क्रियान्वयन है जिसमें वैचारिक समझ (Conceptual Understanding) और “सीखते हुए करना” (Learning by Doing) को शिक्षा का आधार माना जाता है। ऐसे अवसर विद्यार्थियों के समग्र विकास, सृजनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं व्यक्तित्व निर्माण को सुदृढ़ करते हैं।

QCS Queen Carmel School participated enthusiastically in the flower festival, children gave presentations

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच पर सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर झलकता उत्साह, आत्मविश्वास और उपलब्धि का गर्व इस बात का सशक्त प्रमाण था कि रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सीखना कितना प्रभावी एवं प्रेरणादायक होता है। अभिभावकों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे अपने बच्चों के लिए विद्यालय का चयन करते समय सजग एवं विवेकपूर्ण निर्णय लें, क्योंकि बालक अपने जीवन का अधिकांश समय विद्यालय में व्यतीत करते हैं। यही वह स्थान है जहां वे केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने विचार, मूल्य और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।

QCS Queen Carmel School participated enthusiastically in the flower festival, children gave presentations

क्वीन्‍स कार्मेल स्कूल अपने समग्र शैक्षिक दृष्टिकोण के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।  इस महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक जैसे दो प्रमुख आयोजनों की सफल मेजबानी कर सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह केवल सहभागिता नहीं, बल्कि विद्यालय की उस शैक्षिक विचारधारा का वास्तविक क्रियान्वयन है जिसमें वैचारिक समझ (Conceptual Understanding) और “सीखते हुए करना” (Learning by Doing) को शिक्षा का आधार माना जाता है। ऐसे अवसर विद्यार्थियों के समग्र विकास, सृजनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं व्यक्तित्व निर्माण को सुदृढ़ करते हैं|

Spread the love
RELATED ARTICLES