राम-ईश इंस्टीट्यूट को B.Pharm पाठ्यक्रम के लिए NBA के पाँचवें चक्र की मिली मान्यता

Ram-Ish Institute receives NBA 5th cycle accreditation for B.Pharm course

ग्रेटर नोएडा। राम-ईश इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एंड टेक्निकल एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (NBA) द्वारा बी.फार्म (B.Pharm) पाठ्यक्रम के लिए पाँचवें चक्र की मान्यता प्रदान की गई है। यह मान्यता 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2028 तक प्रभावी रहेगी। इस उपलब्धि के साथ संस्थान उत्तर प्रदेश का पहला फार्मेसी संस्थान बन गया है, जिसे B.Pharm पाठ्यक्रम के लिए पाँचवीं बार NBA मान्यता प्राप्त हुई है। साथ ही, इस उपलब्धि के उपरांत संस्थान उन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिन्हें पाँच या उससे अधिक बार NBA मान्यता प्राप्त है। यह गौरव संस्थान की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता, उत्कृष्ट परिणामों, सुदृढ़ अधोसंरचना तथा निरंतर गुणवत्ता सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। संस्थान में डिप्लोमा इन फार्मेसी (D.Pharm), बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) तथा मास्टर ऑफ फार्मेसी– M.Pharrm (फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री एवं फार्माकोलॉजी) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. शर्मा, प्रबंध  निर्देशिका  प्रतिभा शर्मा,  प्रधानाचार्या   डॉक्टर पल्लवी मनीष लवहाले ने इस उपलब्धि को संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई दी है।

Spread the love