जेवर। जेवर क्षेत्र के एक ईट भट्टे पर परिवार के साथ मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग बेटी से रेप का आरोप लगा है। आरोप है कि पत्नी के मायके जाने के बाद पिता ने बेटी को हवस का शिकार बनाया था। मां के वापिस लौटने पर पीडिता ने घटना की जानकारी दी। बुधवार को पीडिता की मां ने नाबालिक बेटी के साथ कोतवाली पहुचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर ने बताया कि बुलन्दशहर जिले के एक गांव का रहने वाला आरोपित अपने परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र के एक ईट भटटा पर रहकर मजदूरी करता है। मंगलवार को उसकी पत्नि अपने मायके गई थी। रात को आरोपित अपने दस वर्षीय बेटे व 15वर्षीय बेटी के साथ सोया हुआ था। आरोप है कि बेटे के सो जाने के बाद पिता ने अपनी 15वर्षीय नाबालिक बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बुधवार को मां के वापिस लौटने पर पीडिता ने घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पत्नि की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…