डीडब्ल्यूपीएस में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Republic Day celebrated with great enthusiasm at DWPS

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल (डी.डब्ल्यू.पी.एस.) में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका कंचन कुमारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Republic Day celebrated with great enthusiasm at DWPS

राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति नृत्य, समूह गीत, नाटक एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनमें भारतीय संविधान के मूल्यों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को दर्शाया गया।

Republic Day celebrated with great enthusiasm at DWPS

अपने संबोधन में निदेशिका ने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया, वहीं प्रधानाचार्या महोदया ने सभी को जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे सभी के मन में राष्ट्र के प्रति गर्व और सम्मान की भावना और अधिक प्रबल हो गई।

 

Spread the love