" data-ad-slot="">

रोलिंग ट्रॉफी दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने किया अपने नाम, तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सबसे अधिक हासिल किया मेडल

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-3 के में चल रहे तीन दिवसीय ‘सत्यम खेल वार्षिक उत्सव’ का तीसरा व अंतिम दिन अत्यंत उत्साह व रोमांच भरा रहा। सभी की नजर रोलिंग ट्रॉफी की तरफ लगी हुई थी। सबसे अधिक मेडल प्राप्त करने वाली सर्वश्रेष्ठ विजेता टीम को यह ट्रॉफी मिलने वाली थी। तीसरे दिन के मुख्य अतिथि युवा बॉक्सर (कॉमनवेल्थ गेम्स) रोहित टोकस, अभिनेत्री व प्रशिक्षिका  लोट्टी अलारिक, ब्रांड स्टोरी के संस्थापक व निर्देशक अभय कौशिक विशिष्ट अतिथि  तथा राष्ट्रीय घुड़सवार व राष्ट्रीय धावक पृथ्वी सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्या  हीमा शर्मा  व निर्देशिका कंचन कुमारी ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। मुख्य अतिथि रोहित टोकस ने अपने संबोधन भाषण में खिलाड़ी छात्रों को प्रेरणा देते हुए कहा- कि छात्रों को खेल को परिणाम की चिंता किए बिना केवल खेल भावना से खेलना चाहिए। यदि वह अच्छा करते हैं अच्छा परिणाम स्वत: की ही प्राप्त होता है। कार्यक्रम के तीसरे व अंतिम दिन विद्यालय में चल रही विभिन्न अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। बास्केटबॉल और फुटबॉल में फादर एग्नेल स्कूल की टीम विजेता रही। सबसे अधिक मेडल प्राप्त करने वाली दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की टीम ने रोलिंग ट्रॉफी जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंत में वार्षिक खेल उत्सव का समापन प्रधानाचार्या के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और अन्य प्रतिभागियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्वेता प्रधानाचार्या कैप्टन एकेडमी, उप प्रधानाचार्या उपमा सिंह भारत राम ग्लोबल स्कूल  की उपस्थिति ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>