ग्रेटर नोएडा। देश का 74वां गणतंत्र दिवस समारोह रोटरी क्लब ने धूमधाम से गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट में मनाया। क्लब ट्रेनर कपिल गुप्ता ने बताया रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा व गायत्री देवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे रोटरी पाठशाला में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण व वसंत पंचमी का प्रोग्राम किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि शैलेन्द्र भाटिया (ओ एस डी, नोडल ऑफ़िसर- ज़ेवर एयरपोर्ट) रहे।प्रोग्राम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा के बाद बच्चों द्वारा रंगारंग देशभक्ति गीत , डान्स , चित्रकला प्रतियोगिता के साथ की गयी ।
मुख्य अतिथि शैलेन्द्र भाटिया ने गरीब बच्चों के प्रस्तुति को देखकर खूब सराहा। उन्होंने कहा कि मैं भी प्राथमिक विद्यालय से पढ़कर आज इस ऊंचाई पर पहुंचा हूं, एक दिन यहां के बच्चे भी पढ़कर देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि छोटे सपने देखना अपराध, जब भी सपने देखो बड़े देखो। इस दौरान उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता में अच्छी चित्रकला के लिये बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रोग्राम में विनय गुप्ता , कपिल गुप्ता , मुकुल गोयल , विकास गर्ग , शुभम सिंघल, कपिल शर्मा , अशोक अग्रवाल , शुभम गोयल , नरेश अग्रवाल , राकेश शर्मा , विशाल तायल अशोक सेमवाल , अग्निवेश गुप्ता , डॉ. नम्रता वार्ष्णेय और सेक्टर ईटा से RWA अध्यक्ष दीपक भाटी ,आर पी सिंह यादव , संजय सिंघल आदि उपस्थित रहे ।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…