ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा मिंडा सिल्का कम्पनी इकोटेक-3 ग्रेटर नोएडा में रक्तदान शिविर लगाया गया, शिविर में में मुख्य अतिथि रो. ललित खन्ना डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रहे। ललित खन्ना ने बताया कि हमें गर्व महसूस होता है कि जब हमारे द्वारा दिया गया खून किसी की जान बचाकर एक अनजान मनुष्य के शरीर में रहता है। रोटरी स्वयं से पहले सेवा सिखाती है। मिंडा सिल्का के एचआर हेड संदीप मोहंती ने बताया कि कैंप में 38 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें 15 लोग हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर पाए, बाक़ी बचे 23 लोगों ने रक्त दान किया। क्लब सचिव कपिल शर्मा ने भी अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया। क्लब अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के पुत्र यश अग्रवाल ने भी 18 वर्ष की आयु होने पर पहली बार व बेटी आशी अग्रवाल ने भी रक्तदान किया। कैंप में अशोक अग्रवाल, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, कपिल शर्मा, आदित्य अग्रवाल, परविंदर चौहान आदि सदस्य मौजूद रहे। मिंडा सिल्का कंपनी से संदीप मोहंती, अमित चौधरी, विपिन कुमार, अनिता, रूबी आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…