" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड्स बैंक की शुरुआत, गरीब महिलाओं को नि:शुल्क पैड्स होगा उपलब्ध

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विजन हेल्थ इन एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा सेनेटरी पैड्स बैंक की शुरुआत की गई है। इस मौके पर ईटा-1 सेक्टर में 100 महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड्स वितरित किया गया। महिला शक्ति सामाजिक समिति के सहयोग से ईटा-1 सेक्टर में एक कैम्प का भी आयोजन कर महिलाओं को माहवारी के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें माहवारी के समय महिलाओं को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज बताई गई। विजन हेल्थ एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया भारत में अभी भी लगभग 75 प्रतिशत महिलाएं सैनिटरी नैपकिंस के उपयोग से वंचित है। यह महिलाओं में होने वाले 75 प्रतिशत बीमारी होने कारण है। उपाध्यक्ष उज्जवल ठाकुर ने बताया फॉउंडेशन ने सैनिटरी पैड्स बैंक की शुरुआत की है जिसका मुख्य उद्देश्य है वैसी महिला जो सेनेटरी पैड से वंचित है उन्हें मुफ्त में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराना। सचिव साकेत शर्मा ने बताया विजन हेल्थ एजुकेशन फाउंडेशन का महिलाओं को जागरूक करने व मुफ्त सैनिटरी पैड्स वितरण का अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर प्रिविलेज स्कूल बिगिनिंग एजुकेशन मिशन के बच्चों के साथ 72वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें बच्चो ने देशभक्ति से ओत -प्रोत नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाँध दिया। बच्चों में उपहार के साथ-साथ मिठाइयां, किताबें, पेन,चॉकलेट भी बाँटा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला शक्ति समाज समिति की अध्यक्ष साधना सिन्हा, विज़न हेल्थ एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, उज्जवल ठाकुर, डॉ। साकेत , डॉ. कुमारी काजल ,डॉ आरती, डॉ कृति ठाकुर, रोहित प्रियादर्शन, अन्जू पुंडीर, गीता पुंडीर , शशि कौशिक, अंजलि सिंह, ममता शर्मा, उर्मिला शर्मा, विद्या, सरिता चंदेल , ज्योति सिंह मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>