ग्रेटर नोएडा। इंडियन एकेडमी ऑफ पिडियट्रिक्स(आईएपी) नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा की नई टीम का चयन किया गया। इस टीम में डॉ. नलिन अग्रवाल,अध्यक्ष, डॉ. विनीत त्यागी, सचिव, डॉ. हिमांशु त्यागी उपाध्यक्ष नोएडा एक्सटेन्शन जोन, डॉ. सुभाष चन्द्रा, ग्रेटर नोएडा जोन, डॉ. विवेक गोस्वामी, सेन्ट्रल नोएडा जोन, डॉ. बृजेश सिंह, कोषाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर पेडीकॉन-2022 के चेयरपरसन डॉ. अरविन्द गर्ग ने नयी टीम को शुभकामनाएं दी और इसके पहले टीम के कोविड के दौरान किए गए समाज के लिए कार्यों के लिए उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान डॉ. रुचिरा गुप्ता, नेशनल पेडिकान की सचिव ने नोएडा इंडियन एकेडमी ब्रांच को देश की सर्वोत्तम ब्रांच का अवार्ड मिलने पर हर्ष जताया और सबको बधायी दी। इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए नई टीम का मार्गदर्शन किया तथा हमेशा सहयोग देने का वचन दिया। इस दौरान डॉ. एस.पी. शर्मा, डॉ. संध्या, डॉ. अजीत सक्सेना, डॉ. डीके सिंह, डॉ. रुचि सिंह, डॉ. अर्पित आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…