" data-ad-slot="">
Categories: HEALTH AND LIFSTYLE

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ में तीन दिवसीय प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डे का सफल आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा।शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डे 22 जनवरी को मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य दंत उपचार से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यक्रम के प्रथम दिन सिंगल डेंचर डे का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत मरीजों को नकली दांत लगाए गए। इस अवसर पर छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में उपचार किया, जिससे एक ओर मरीजों को लाभ मिला, वहीं दूसरी ओर छात्रों को वास्तविक क्लिनिकल अनुभव प्राप्त हुआ। दूसरे दिन देश के प्रसिद्ध मुख और मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. धीरेंद्र श्रीवास्तव ने प्टेरीगॉइड एवं जाइगोमैटिक इम्प्लांट्स पर एक सरल एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने जटिल दंत मामलों में इम्प्लांट उपचार की आधुनिक तकनीकों को सहज रूप में प्रस्तुत किया, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत सराहा। तीसरे एवं मुख्य प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डे को लखनऊ के ख्यातिप्राप्त डॉ. सुबोध एस. नाटू द्वारा इम्प्लांट्स पर विशेष व्याख्यान एवं कार्यशाला आयोजित की गई।

इस दौरान छात्रों को इम्प्लांट लगाने की प्रक्रिया को नज़दीक से देखने और समझने का अवसर मिला, जिससे उनके व्यावहारिक ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. राशि एवं डीन डॉ. हेमंत साहनी के देख रेख में हुआ। इस मौके पर समस्त शिक्षकगण, परास्नातक छात्र, इंटर्न्स एवं स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ| वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने डॉ. राशि को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा की सभी के संयुक्त प्रयासों से यह तीन दिवसीय कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और यादगार सिद्ध हुआ और भविष्य में इस् तरह के उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Share
Published by
Samvad Express

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

4 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>