" data-ad-slot="">

शारदा विवि के 35वें स्थापना दिवस पर दिखी नार्थ ईस्ट की संस्कृति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में 35वें राज्य स्थांपना दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर समां बांध दिया। इस मौके पर अलग-अलग ग्रुप में छात्रों ने वहां की स्थानीय कलाकारी, जनजातीय डांस और वहां की खासियत से अन्य प्रदेश के छात्रों को रूबरू कराया। इस मौके पर शारदा विवि के चांसलर पी. के. गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमारे विवि में पूर्वोत्तर से काफी संख्या छात्र पढ़ने आते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि बच्चों को हम यहां घर और परिवार जैसा माहौल दे सकें। शारदा विवि के चांसलर पी.के. गुप्ता ने सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के 35वें राज्य स्थालपना दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अरूणाचल अकेला ऐसा राज्यअ है जहां की खूबसूरती शब्दों में बयान नहीं की जा सकती है। हमारे कैंपस में पूर्वोत्तर से आने वालो छात्रों को घर से दूरी की चिंता न सताए, इसलिए हमलोग बिहू, अरूणाचल के जनजाति का पारम्परिक लोक नृत्य गालो व टागिन आदि के कार्यक्रम करते रहते हैं।


इसी क्रम में कैंपस में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अरूणाचल ग्रेटर नोएडा स्टूडेंट असोसिएशन के अध्यक्ष और शारदा विवि के बीएड छात्र डोदूम तारा ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद अशेरा और न्यागोम एडो की टीम ने वहां के पारंपरिक डांस से समां बांध दिया। ताज टोक ने हिंदी गानों पर शानदार डांसकर जमकर तालियां बटोरीं। नगरी और उनके ग्रुप ने निशी परंपरा डांस कर वहां की परंपराओं से रूबरू कराया। कार्यक्रम के अंत में खेडा और उसकी टीम ने अरूणाचली संगीत पर भावविभोर करने वाली प्रस्तुति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। शारदा विश्वविद्यालय के डायरेक्टर राजीव गुप्ता और सहायक कुलसचिव एहतशाम के मार्गदर्शन और निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>