ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट कोरस का गुरुवार को शुभारंभ हुआ इसमें विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा और कई विश्वविद्यालय और कॉलेज की करीब 60 टीमों ने हिस्सा लेंगे। इस दौरान डीजे और म्युजिकल नाइट के साथ बॉलीवुड सिंगर अपनी प्रस्तुति देंगे। फेस्ट का मुख्य आकर्षण ग्लोबल विलेज होगा। इसमें भूटान, म्यांमार, नेपाल, बिहार, केरला, कश्मीर अफ्रीकी देश समेत 28 देशों के छात्र अपने देश प्रचलित व्यंजन बनाए। इस दौरान उन देशों राजनयिक सम्मिलित होंगे। इंटरनेशनल डिविजन के डायरेक्टर अशोक दरियानी और छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ.प्रमोद कुमार की देखरेख में इसका आयोजन किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय फेस्ट में 20 से अधिक कार्यक्रम जैसे बहस, फैशन शो, मोनोलॉग, स्टैंड-अप कॉमेडी प्रदर्शन, रैप वॉर, ओपन-माइक शो जैसी प्रतियोगिता का आयोजन होंगे। इस दौरान 70 से अधिक देशों के गणमान्य व्यक्ति, संकाय सदस्य और प्रतिभागी उपस्थित रहेंगे। गुरुवार शाम को सिंगर अदिति शर्मा और डी जे नाईट रावाटोर परफॉर्मेंस देंगे l इसके बाद शुक्रवार को सेलिब्रिटी नाईट सलीम सुलेमान और शनिवार को बॉलीवुड सिंगर पंजाबी नाईट सुनंदा शर्मा अपनी प्रस्तुति देगी। यह कार्यक्रम विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों को मज़ेदार गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए एक साथ लाएगा, प्रतिभा दिखाने, साथियों के साथ बातचीत करने और अमूल्य अनुभव प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…