ग्रेटर नोएडा। शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में नॉर्थईस्ट कल्चरल फेस्ट ‘Belliatus’ का 9वां एडिशन शानदार तरीके से आयोजित किया गया। इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर की खास मौजूदगी रही। इस फेस्ट का मकसद नॉर्थईस्ट भारत की अलग-अलग और समृद्ध संस्कृति को सामने लाना और लोगों के बीच समझ और जुड़ाव बढ़ाना है। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे कल्चरल परफॉर्मेंस, ट्रेडिशनल आर्ट और हैंडीक्राफ्ट की एग्ज़ीबिशन, और नॉर्थईस्ट के खास खाने के स्टॉल लोगों को खूब पसंद आए। शारदा यूनिवर्सिटी में इस समय नॉर्थईस्ट के 2000 से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनकी भागीदारी से यह इवेंट और भी खास बन गया। साथ ही 95 से ज्यादा देशों के 2500 से अधिक इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की मौजूदगी ने कैंपस की डाइवर्सिटी को दर्शाया।इवेंट के दौरान नॉर्थईस्ट की संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने वाले कुछ खास लोगों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार चंद (आईपीएस), सिक्किम हाउस के आयुक्त ने कहा “नॉर्थईस्ट कल्चरल फेस्ट 2026 जैसे आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का एक शानदार माध्यम हैं।
नॉर्थईस्ट भारत अपनी विविधता, रंगों और विरासत के लिए जाना जाता है, और यहां के छात्रों ने इसे बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। ऐसे प्लेटफॉर्म आपसी समझ, सम्मान और एकता को मजबूत करते हैं। मुझे खुशी है कि शारदा यूनिवर्सिटी इस तरह की पहल के जरिए देश को और करीब लाने का काम कर रही है।” वाई. के. गुप्ता प्रो-चांसलर शारदा यूनिवर्सिटी ने कहा “नॉर्थईस्ट कल्चरल फेस्ट 2026 सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण है। यह मंच विविधता में एकता की हमारी भावना को मजबूत करता है और आपसी समझ को बढ़ावा देता है। शारदा यूनिवर्सिटी हमेशा से सभी संस्कृतियों के सम्मान और समावेशन के लिए प्रतिबद्ध रही है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र अपनी विरासत को इतने शानदार तरीके से दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।” इस फेस्ट के दौरान वाइस चांसलर (प्रो.) डॉ. सिबाराम खारा,एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता, डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. आरसी सिंह, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमार, डिप्टी डायरेक्टर एहतेशाम सहित सभी स्कूलों के डीन, हेड, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ, स्टूडेंट्स आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…