ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी एवं आदरणीय प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नर्सरी, प्रेप एवं जूनियर कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए। उनकी मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और समारोह की शोभा में चार चाँद लगा दिए। हवन-पूजन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मधुर भजनों, भक्तिमय गीतों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनकी शिक्षाओं को सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। समारोह का विशेष आकर्षण बहुप्रतीक्षित मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा। इस गतिविधि ने बच्चों एवं उपस्थित जनसमुदाय में उत्साह और उमंग का संचार कर दिया। पूरे परिसर में जय श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का समापन प्रेम, करुणा, सद्भाव एवं बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश के साथ हुआ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ने सभी के मन में भक्ति, आनंद और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता की सुंदर छाप छोड़ी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…