" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

प्राधिकरण के अधिसूचित जमीन पर खनन करने वाले छह आरोपी जेसीबी-डम्पर के साथ गिरफ्तार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना प्राधिकरण अधिसूचित भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से जेसीबी, डम्फर, ट्रैक्टर व कार जब्त कर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अनुसार रात में सूचना मिली थी कि, यमुना प्राधिकरण अधिसूचित भूमि पर मिर्जापुर गांव के समीप कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच 6 लोगों को धर दबोचा। बताया जाता है उपरोक्त खनन माफिया हैं तथा मोटी कमाई के चक्कर में ये लोग चोरी छिपे मिट्टी का खनन कर रहे थे। काफी समय से प्राधिकरण की जमीन पर खनन किये जाने की लगातार शिकायत मिल रही थीं। आरोपियों की पहचान फलैदा गांव निवासी रवि, नगला हांडा निवासी जमालुद्दीन, कस्बा रबूपुरा निवासी मतीन उर्फ मतिया और सुहैल, गांव चावली बुलन्दशहर निवासी शमशुद्दीन और गांव नगला श्रीगोपाल निवासी रामौतार के रूप में हुई। जिनके कब्जे से एक जेसीबी मशीन, मिट्टी से लदे दो डम्पर, दो ट्रैक्टर ट्रॉली और दो कार बरामद हुईं हैं, जिन्हें जब्त करते हुए मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि क्षेत्र में अधिसूचित भूमि काफी समय से खनन माफियाओं के निशाने पर रही है। जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध रुप से खनन कर मानकों की अनदेखी करते हुए गहरे गढढे कर दिए गए तथा लाखों रुपए की मिट्टी चोरी की जा चुकी है। कई बार प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा माफियाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए एवं माफियाओं को चिन्हित कर कार्रवाई किये जाने के बड़े बड़े दावे किए जाते रहे हैं लेकिन चंद दिनों बाद ही कार्रवाई कागजों में सिमट कर रह जाती है और मिट्टी चोरी का खेल पुनः रफ्तार पकड़ लेता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>