" data-ad-slot="">

आईईसी कालेज में आईबीएम द्वारा स्कीलबिल्ड कार्यशाला का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आईईसी कॉलेज में मल्टीनेशनल कंपनी आईबीएम के सहयोग से आईबीएम स्कीलबिल्ड की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कंपनी की प्रतिनिधि अनुभुति जायसवाल तथा रशिका चौरसिया ने छात्रों को प्रभावशाली रिज्यूमें बनाने तथा साक्षात्कार के दौरान की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियों से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अधिकांश छात्र सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज रिज्यूमें जिस पर किसी भी कंपनी की पूरी चयन प्रक्रिया निर्भर करती है को नजरंदाज कर देते है जिसके कारण दिग्गज छात्र भी अच्छे अवसर से वंचित रह जाते है। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को आईबीएम की सीएसआर कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे ऑनलाईन सर्टिफिकेट कार्यक्रम से छात्रों को अवगत भी कराया।

संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. शरद माहेश्वरी ने बताया कि संस्थान द्वारा आईबीएम के साथ करार किय गया है, जिसके तहत संस्थान के सभी छात्र 7500 से अधिक आईबीएम आनलाईन सर्टिफिकेट निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं, जिसको करने से बडी कंपनिया जैसे गूगल, माइक्रोसाफ्ट, फेसबुक तथा अन्य मल्टीनेशनल कंपनिया अच्छे सैलरी पैकेज देने को तैयार रहती हैं। संस्थान के डीन एकेडमिक्स डा. बी. शरण ने आईबीएम स्कीलबिल्ड कंपनी के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा छात्रों से ज्यादा से ज्यादा सर्टिफिकेशन अर्जित करने की अपील भी की। इस अवसर संस्थान के मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष डा. विनय गुप्ता, मैनजमेंट विभागाध्यक्ष डा. शक्ति प्रकाश तथा भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>