" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गरीब कन्याओं की श्री बालाजी मानव सेवा समिति नेतृत्व में 14 फरवरी को होगी शादी, कराएं रजिस्ट्रेशन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा।श्री बालाजी मानव सेवा समिति की ओर से ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में आयोजित की गई प्रेस वार्ता में संस्था के संस्थापक संयोजक सतेन्द्र राघव एवं संस्था के अध्यक्ष व विक्ट्री ग्रुप के चेयरमैन ओम प्रकाश अग्रवाल जी ने जानकारी देते हुए बताया की श्री बालाजी मानव सेवा समिति के तत्वावधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 फरवरी 2023 को निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष 15 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह किया गया था जो कि सभी अपने ग्रहस्त जीवन को पूर्ण रूप से स्वस्थ वातावरण में जीवन यापन कर रहे हैं इस बार भी संस्था के तत्वावधान में समाज की विभिन्न संस्थाएं अपना योगदान दे रही हैं इस बार संस्था के तत्वावधान में 21 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हो रहा है निर्धन कन्याओं का जो चयन होता है वह संस्था के द्वारा बीपीएल कार्ड गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का चयन करके किया जाता है कन्या पक्ष को वर चयन स्वयं करना होता है कन्या पक्ष के द्वारा जब अपना वर तय कर लिया जाता है उसके पश्चात ही संस्था निर्धन कन्या का रजिस्ट्रेशन करती है रजिस्ट्रेशन के समय कन्या पक्ष की तरफ से माता पिता एवं उनके संरक्षक के रूप में जो भी अभिवावक होते हैं उनके आधार पर चर्चा करके तय किया जाता है रजिस्ट्रेशन के लिए कन्या पक्ष की तरफ से कन्या का आधार कार्ड माता-पिता का आधार कार्ड एवं कोई भी सामाजिक संरक्षक का संपर्क सूत्र उपलब्ध कराना होता है उसी प्रकार वर पक्ष की तरफ से भी कन्या पक्ष को यह कागजात उपलब्ध कराने होते हैं सभी कागजों को वेरीफाई करके रजिस्ट्रेशन किया जाता है वर वधु चयन करने का अधिकार कन्या पक्ष को होता है ।
संस्था केवल उनका सामूहिक विवाह आयोजित करती है अन्य किसी भी कार्य के लिए संस्था का कोई भी योगदान नहीं रहता है वैवाहिक जीवन में कन्या पक्ष को जिन मूलभूत आवश्यकता की वस्तुओं की जरूरत होती है वह सभी सामान उपहार स्वरुप संस्था की ओर से कन्या को भेंट किया जाता है इस बार अभी तक 12 निर्धन कन्याओं के रजिस्ट्रेशन आज तिथि तक हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन 15 जनवरी तक खुले हैं समाज की ऐसे निर्धन परिवार जो अपनी कन्याओं के हाथ पीले करना चाहते हैं एवं अपनी कन्याओं के हाथों में मेहंदी रचाना चाहते हैं वह संपर्क कर सकते है
9811766718/ 9810350232
विशेष रुप से सहयोग संस्था के अध्यक्ष एवं विक्ट्री ग्रुप के चैयरमैन ओमप्रकाश अग्रवाल  का रहता है। सहयोगी संस्थाओं के रूप में भारत विकास परिषद , श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ,रोटरी क्लब , श्री रामलीला कमेटी,इंडस्ट्री एसोसीएशन, एवम ग्रेटर नोएडा शहर की सभी सामाजिक संस्थाएं मीडिया पार्टनर के रूप में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया अपना योगदान समर्पित करेंगी।आज की प्रेस वार्ता में विशेष रुप से उपस्थित ओमप्रकाश अग्रवाल , सतेन्द्र राघव , मनोज सिंघल, मुकुल गोयल, अनुज सिंघल विनोद गोयल , बजरंग गोयल , मोनू गोयल ,भोपाल सिंह रावल , सौरव बंसल ,अमन अग्रवाल, श्रीमती पूनम अग्रवाल ,उर्वशी सिंघल आदि रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>