ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, में वार्षिक युवा महोत्सव “आरमोत्सव 2022” का आयोजन 25-30 अप्रैल को किया गया। एक सप्ताह के कार्यक्रम में खेल एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का समावेश किया गया। महोत्सव का उद्घाटन संस्थान के निदेशक एयर कमोडोर जे के साहू एवं रजिस्ट्रार कर्नल पांडे के उत्साहवर्धक शब्दों के साथ हुआ। खेल गतिविधियों का समन्वय प्रोफेसर मोहंती एवं प्रोफेसर राहुल ने किया। खेल गतिविधियों में फुटबॉल में, बैडमिंटन, क्रिकेट रेस टेबल टेनिस बास्केटबॉल आदि प्रतियोगिताओं छात्रों ने अपने कौशल का परिचय दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समन्वय प्रोफेसर धारिणी ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य गाना कलाकृति नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रमों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने मैनेजमेंट का हुनर आरमोत्सव 2022 में दिखाया। महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें मेजर जनरल आलोक कक्कड़, सीओएस दिल्ली क्षेत्र और अध्यक्ष-एआईएर्मटी, कक्कर, ब्रिगेडियर ए.के. शर्मा तथा उनकी पत्नी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। न्यू नॉर्मल के पहले ऑफलाइन कार्यक्रम “आरमोत्सव 2022” में छात्रों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…