" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ग्रेनो वेस्ट हवेलिया वेलेन्सिया में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव ग्रेनो वेस्ट में कुछ सोसाइटी में गुरुवार को मनाया गया तो वहीं अधिकतर सोसाइटी व सेक्टर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। ग्रेनो वेस्ट के हवेलिया वलेन्सिआ होम्ज़, सेक्टर-1, ग्रेनो वेस्ट में बहुत ही भव्य, भक्तिमय और रंगारंग कार्यक्रम सोसाइटी प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण-राधा के वेश में बच्चों की मोहक प्रस्तुतियाँ, श्रीराधा-कृष्ण भजन संध्या एवं झाँकियाँ, श्रीकृष्ण आरती और भोग एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर शामिल होकर बच्चों और आयोजनक मण्डली का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का आयोजन त्रिना रक्षित  और नीति त्रेहान ने बच्चों की प्रस्तुतियों की तैयारियाँ बहुत ही कम समय में करवायीं और बच्चों द्वारा बहुत ही आकर्षक एवं आनन्दमय प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं। सभी प्रतिभागी बच्चों को सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए। मंच का संचालन सरिता महतो ने बखूबी सम्भाला जिसके फलस्वरूप सभी निवासियों को अद्भुत कार्यक्रम देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यतः गौरव कुछल, सतेंद्र कुंवर, ऋषिकेश उपाध्याय, एच.एस.ढींगरा, अनुज शर्मा, गौरव आनंद, श्रीकांत यादव, राजन सिंह, संजीव त्रेहान, चंदन कुमार, अमित राजपूत, पैरी गर्ग और राहुल गर्ग समेत सोसाइटी के अन्य निवासियों का अहम योगदान रहा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>