ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल में आईसीएसई आईसीएसई बैच 2010-11 के पूर्व विद्यार्थियों का पुनर्मिलन समारोह बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा विद्यालय प्रबंधन ने सहभागिता कर पुराने दिनों की यादों को ताज़ा किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, प्रार्थना नृत्य एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य रेव. फादर मैथ्यू, रेव. फादर पॉल, रेव सिस्टर रोजलीन, रेव सिस्टर जोवीता, रेव सिस्टर मेरी उपस्थित रहे। पूर्व प्रधानाचार्य रेव फादर मैथ्यू, रेव फादर पॉल तथा विद्यालय के प्रबंधक रेव फादर एन्डरु कोरिया एवं वर्तमान प्रधानाचार्य रेव फादर जिपसन पलाटी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, मूल्यों एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान “स्वीट मेमोरीज़ शेयरिंग” सत्र विशेष आकर्षण रहा, जिसमें पूर्व विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय सम्बंधित अनुभव साझा किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय की उपलब्धियों एवं पुरानी स्मृतियों को प्रदर्शित किया गया। शिक्षकों एवं प्राचार्य के प्रेरणादायक संबोधन के पश्चात आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह समारोह सभी उपस्थितजनों के लिए भावनात्मक एवं यादगार क्षणों से भरपूर रहा।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…