" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने आज सायं 5 बजे, 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज के सम्मान, प्रतिनिधित्व एवं समावेशी विकास से संबंधित एक विस्तृत प्रस्ताव-पत्र मुख्यमंत्री जी को सौंपा। महामेधा नागर ने कहा कि गुर्जर समाज ने सदैव राष्ट्रहित एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़े रहकर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की दीर्घकालिक अपेक्षाओं एवं भावनाओं को शासन तक पहुँचाना उनका दायित्व है।

मुख्यमंत्री जी को सौंपे गए प्रस्ताव-पत्र में निम्नलिखित सात प्रमुख बिंदु सम्मिलित हैं—

1. अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में रिक्त पद पर गुर्जर समाज के योग्य एवं अनुभवी प्रतिनिधि की नियुक्ति।
2. वीरांगना धौला गुर्जरी के नाम पर महिला पीएसी वाहिनी का नामकरण तथा इसके लिए गाजियाबाद, बिजनौर अथवा शामली को संभावित स्थान के रूप में विकसित करने का सुझाव।
3. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत कोतवाल धन सिंह गुर्जर एवं बिजौलिया किसान आंदोलन के नायक विजय सिंह पथिक जैसे राष्ट्रनायकों का औपचारिक सम्मान तथा उनके नाम पर स्मृति दिवस घोषित करने का प्रस्ताव।
4. गौतम बुद्ध नगर एवं सहारनपुर में छात्रावासों की स्थापना तथा उनका नामकरण राजा नैन सिंह, जोगराज सिंह गुर्जर एवं प्रताप राव गुर्जर जैसे महापुरुषों के नाम पर किए जाने का सुझाव।
5. गौतम बुद्ध नगर में शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, जहाँ पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन में युवा पुलिस, अर्धसैनिक बलों एवं सेना की भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कर सकें।
6. गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) एवं मिहिर भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादरी (गौतम बुद्ध नगर) को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान करने की अनुशंसा।
7. गौतम बुद्ध नगर में पंचायत व्यवस्था की पुनर्समीक्षा तथा ग्रामीण प्रतिनिधित्व को और अधिक सुदृढ़ करने का सुझाव।

युवा एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल

भेंट के दौरान जेन-ज़ी पीढ़ी की आकांक्षाओं, महिला सशक्तिकरण तथा समाज कल्याण से जुड़े विविध विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। महामेधा नागर ने रेखांकित किया कि उनके सभी प्रस्तावों के केंद्र में युवा और महिलाएँ हैं। उन्होंने कहा कि छात्रावासों एवं शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी। वहीं डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार एवं गुणवत्ता को नई दिशा देगा। वीरांगना धौला गुर्जरी के नाम पर महिला पीएसी वाहिनी का नामकरण नारी शक्ति के सम्मान और गौरव का सशक्त प्रतीक बनेगा।

महामेधा नागर ने कहा  कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नारी शक्ति और युवा शक्ति को शासन की प्राथमिकताओं के केंद्र में स्थापित किया है। गुर्जर समाज की भावनाओं एवं अपेक्षाओं को उनके समक्ष रखना मेरे लिए गर्व का विषय है। मुझे विश्वास है कि इन प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार होगा और इससे समाज का शासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।”

परिचय

महामेधा नागर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की पूर्व सचिव एवं भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री हैं। महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उनके द्वारा संचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन अभियान को व्यापक सराहना प्राप्त हुई है, जिसके कारण उन्हें “पैडवुमन ऑफ दिल्ली” के रूप में भी पहचान मिली। युवा एवं महिला सशक्तिकरण उनके सार्वजनिक जीवन के प्रमुख कार्यक्षेत्र हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

7 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

7 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

3 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

3 days ago

महर्षि पाणिनि वेद-वेदाङ्ग विद्यापीठ गुरुकुल में सम्पन्न हुई ‘उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज–2026’

संस्कृत सामान्य ज्ञान एवं संस्कृत गीत प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>