ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर “स्वदेशी संकल्प दौड़” आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी भावना, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र–छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर डीन रिसर्च डॉ भुवनेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को स्वदेशी संकल्प दिलाया गया और सभी ने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ाने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों एवं स्वदेशी जागरण मंच का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ आर. सी. सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार डीन स्टूडेंट वैलफेयर,डॉ पल्लवी गुप्ता, डॉ मोहित साहनी, डॉ शांति नारायण, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ शशांक शर्मा, डॉ पंकज त्रिपाठी, डॉ विक्रांत, डॉ सोहनलाल, डॉ. शांति नारायण, डॉ रचना बंसल सहित फैकल्टी मेंबर्स और विधार्थी आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…