ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार की शैक्षिक वेबसाइट डिजीशक्ति पोर्टल के अनुसार शारदा स्कूल ऑफ डेण्टल साइंस और शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के छात्रों को बाटे गए टेबलेट कुल 400 छात्रों में किया गया टेबलेट वितरण। शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने बताया कि महामारी की चपेट में आने के बाद यह देखा जा रहा है कि आजकल इन स्मार्टफोन्स/टेबलेट के बिना पढ़ाई संभव नहीं है। इस टेबलेट की मदद से वह किसी भी समय अपनी पढ़ाई कर सकते है ,यूट्यूब ,गूगल की मदद से नई जानकारी प्राप्त कर सकते है और उसका सही उपयोग करके एक कौशल विकास और समाज मे नई चीज़ों की जागरूकता फैला सकते है। यह उन छात्रों के लिए भी अत्यंत मददगार साबित होगा जो इन्हें खरीदने के लिए प्रयाप्त खर्च नही कर सकते।
गौतमबुद्धनगर के बीजेपी सांसद महेश शर्मा ने बताया कि एक मेडिकल छात्र के रूप में अपने जीवन को याद करते हुए, जहां कुछ सुविधाएं कुछ माता-पिता के साधनों से परे थीं- असमानता की ओर अग्रसर, इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी छात्रों के लिए एक समान मंच प्रदान करना है, ताकि उनके पास समान तकनीकी सुविधाएं हों और वह एक अच्छा प्रदर्शन कर सके और राष्ट्र की सेवा करने के लिए उठें यह केवल एक स्मार्टफोन और टैबलेट नहीं है। इससे आपको फ्री डिजिटल एक्सेस और कंटेंट मिलेगा। अब इस तरह का कार्यक्रम यूपी के हर शहर और गॉंव में होगा और डिजिटल क्रांति जल्द से जल्द बढ़ेगी इसके साथ ही ऑनलाइन शिक्षा को ऑनलाइन और प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ा जाएगा।” उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत छात्रों को टैबलेट/स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए कहीं भी पंजीकरण/आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों का पंजीकरण किया जाएगा उसके बाद डेटा अपलोड और सत्यापित होने के बाद, छात्र अपने टैबलेट/स्मार्टफोन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मौके पर मौजूद शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंस के डीन एम सिद्धार्थ, स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च की डीन मनीषा जिंदल और मेडिकल चिकित्सक डॉ एके गड़पायले आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…