ग्रेटर नोएडा। सेक्टर इटा-एक में समाज सेविका साधना सिन्हा एवम् वरिष्ठ पत्रकार रोहित प्रियदर्शन के द्वारा गरीब बच्चो की पढ़ाई के लिए चलाए जा रहे एक एनजीओ ननहक फाउंडेशन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा आकांक्षा सिकरवार, काशवी तख्तर, डीपीएस की छात्रा किंजल यादव एवम अनेक फैक्लटी मेंबर्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों में पाठ्य सामग्री, और भोजन सामग्री का वितरण भी किया। सभी छात्रों ने बच्चों को पढ़ाई लिखाई, खेल एवम विविध गतिविधियों में शामिल किया। इस मौके पर विक्रम सिंह, नैना चौधरी, सुमन यादव, विनय कुमार आदि मौजूद रहे। सभी बच्चे इस आयोजन से बहुत प्रसन्न एवम् उत्साहित हुए और संचालक ने आगे भी ऐसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करने की योजना बनाई।उपस्थित शिक्षकों ने अपना एवम् परिवार जनों का जन्मदिन इन बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…