" data-ad-slot="">

शिक्षकों की लंबित मांगों का जल्द होगा निस्तारण- डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रांतीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा की प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा लंबित मांगों को लेकर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है जिसके क्रम में जल्द ही प्रदेश स्तर पर हुए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की तरह ही जनपद के अंदर भी शिक्षकों का स्थानांतरण होगा। द्विवेदी ने प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडेय को आश्वस्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के पदोन्नत को लेकर सदन समाप्ति के बाद विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और उसमें प्रयास होगा कि पदोन्नत के रास्ते में आ रहे सभी अड़चनों को दूर कर प्रदेश में पदोन्नत पुनः प्रारंभ किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने मंच से घोषणा की कि जल्द ही मृतक आश्रित के लिए आदेश अलग से जारी होने जा रहा है जिसमें मृतक आश्रित के पाल को उसके शैक्षणिक योग्यता के अनुसार तृतीय श्रेणी में उनकी नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि भविष्य में शिक्षकों को ड्रेस, एमडीएम सहित अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाने का प्रयास होगा।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने संघ के मांग पर मंच से अवगत कराया कि पूर्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडे के मांग के मद्देनजर विभाग ने मुख्यमंत्री के संज्ञान में प्रस्ताव रखा है कि परिषदीय विद्यालयों के रख-रखाव एमडीएम संचालन के पश्चात साफ सफाई एवं विद्यालय के पूर्ण साफ सफाई हेतु अलग से व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि सदन समाप्ति के पश्चात विभाग के उच्च अधिकारियों एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर इस आदेश के कमियों को दूर किया जाएगा इसको लेकर शिक्षक कतई भी परेशान ना हो। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में किसी भी अधिकारी द्वारा शिक्षकों का शोषण कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>