ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। वेलनेस न्यूट्रिशन कोच रजनी गौड़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में तीज क्वीन, लकी क्वीन, सोलह श्रृंगार क्वीन, डांस, फैशन शो, फन गेम्स एवं मस्ती जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और तीज पर्व को यादगार बनाया। इस आयोजन को सफल बनाने में रजनी गौर, प्रिया गुप्ता, खुशबू , रचना,ज्योति,लता, अनंतिका, पल्लवी सहित अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को शानदार एवं यादगार बनाया। समारोह के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और खुशी के साथ उत्सव मनाया।






