क्रीन्स कार्मेल स्कूल में छठी किड्स कराटे चैंपियनशिप 2026 का हुआ सफल आयोजन

The 6th Kids Karate Championship 2026 was successfully organised at Creans Carmel School.

ग्रेटर नोएडा। क्रीन्स कार्मेल स्कूल में इंटरनेशनल कराटे-ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी के सहयोग से छठी किड्स कराटे चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के लगभग 25 विद्यालयों के नन्हे कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर विद्यालय परिसर को अनुशासन, सामर्थ्य और खेल उत्कृष्टता का सजीव मंच बना दिया। अंडर-4 से अंडर-10 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी एकाग्रता, फुर्ती तथा आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रत्येक मुकाबले में प्रतिभागियों का समर्पण, कठोर अभ्यास और मार्शल आर्ट्स की भावना के प्रति सम्मान स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हुआ। कराटे फेडरेशन के नियमों के अनुरूप सुव्यवस्थित आयोजन ने प्रतियोगिता को सुरक्षित, सुचारु और अत्यंत पेशेवर स्वरूप प्रदान किया। इस चैंपियनशिप की शोभा बढ़ाने हेतु विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में पुष्कर सिंह, उपाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, मेरठ प्रांत, तथा प्रदीप कुमार, खेल विभागाध्यक्ष (निदेशक), गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध नगर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में अनिल सचदेवा, चेयरमैन, कीन्स कार्मेल स्कूल, दीपक जैन, निदेशक, क्क्रीन्स कार्मेल स्कूल तथा संध्या कुमरिया, हेड ऑफ स्कूल शामिल रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया और नन्हें प्रतिभागियों को प्रेरित किया।  पुरस्कार वितरण समारोह गर्व और उल्लास का विशेष क्षण रहा, जिसमें विजेताओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु टीम ट्रॉफियों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को और सुरद किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या कुमरिया ने आयोजन में सहयोग देने हेतु इंटरनेशनल कराटे ब्रिगेड मार्शल आर्टस अकादमी, सहभागी विद्यालयों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय की शैक्षिक दृष्टि को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि कीन्स कार्मेल स्कूल में शिक्षा कक्षा-कक्षों तक सीमित नहीं है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्म अनुशासन, घेर्य और आत्मविश्वास का विकास करते हैं, जो उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

 

Spread the love