" data-ad-slot="">

लॉयड के शिक्षा विभाग ने  बी.एड. 2020 से 23 बैच के शिक्षा स्नातकों की प्लसेमेन्ट ड्राइव से मिली नियुक्ति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा के शिक्षा में को बी.एड. 2020 , 2021 ,  2022, और 2023 बैच के शिक्षा स्नातकों को प्लसेमेन्ट ड्राइव के माध्यम से नियुक्ति के अवसर प्रदान किये। नियुक्ति के लिए इंटरव्यू में अलग अलग सत्र के 90 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए प्रतिभाग किया।  65 अभ्यर्थियों का नामचीन स्कूलों में चयन किया गया। वर्ष 2023 के द्वितीय वर्ष के 45 छात्र /छात्राओं के पेड इंटर्नशिप पर संस्थान  स्तर से  भेजा गया। संस्थान में शिक्षा संकाय के बी.एड.और एम. एड.  पाठ्यक्रम संचालित है। प्रतिवर्ष संस्थान के अनेक  छात्र-छात्राएं शिक्षा पात्रता परीक्षाओं में भी सफल हो रहे है।  प्रबंधन तंत्र ने शिक्षा विभाग की टीम के सदस्य डॉ. विजय परमार,  योगेश प्रताप सिंह, दुर्गपाल सिंह चौहान, ममता खेड़ा, मोनिका गुलाठी के प्रयासों की सराहना की। शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार से प्राइवेट स्कूलों में अभ्यर्थियो की नियुक्ति संस्थान स्तर पर अनूठी पहल है। इस प्रकार की नियुक्तियां अब तक केवल मैनेजमेंट कॉलेजों में ही होती रही है।  संकाय सदस्यों में छात्र-छात्राओं की नियुक्तियों के लेकर बहुत उत्साह था। असिस्टेंट प्रोफ़ेसर योगेश प्रताप सिंह ने कहा  कि “छात्र  शिक्षकों का आइना होते है, बदलते परिवेश और बदलते समाज के अनुकूल नई पीढ़ी को तैयार करने में एक शिक्षक का श्रम और जीवन लग जाते है तब कही नया समाज तैयार होता है।  नवीन  ज्ञान और ऊर्जा  से युक्त अपने छात्रों को शिक्षक के रूप में कार्य करते देखना एक शिक्षक के  प्रयासों और कर्तव्य पथ का प्रतिफल है।  डॉ  विजय परमार का कहना है कि “इस प्रकार के प्रयास भविष्य में किये जाते रहेंगे और  सकारात्मक सोच और  संकाय सदस्यों की टीम के सहयोग से राष्टीय शिक्षा नीति  के अनुरूप शिक्षको को तैयार करना और उनके रोजगार में मदद करना हमारा उद्देश्य है। ”  संस्थान इस प्रकार के प्रयासों को भविष्य में भी सार्थक बनाने के लिए कटिबद्ध रहेगा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>