" data-ad-slot="">

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ग्रेनो ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति वॉकथॉन का किया आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकथॉन के मौके पर पहुंचे क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और सबा करीम

ग्रेटर नोएडा। हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में वॉकथॉन का आयोजन किया। चलता रहे मेरा दिल नामक वॉकथॉन, जिसका उद्देश्य भारत में हो रही हृदयरोगों की बढ़ती हुई प्रवृत्ति पर प्रकाश डालना और सामान्य जीवनशैली के साधारण संशोधनों का हृदय स्वास्थ्य पर कैसे प्रभाव पड़ सकता है, इस पर जोर देना था। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने अस्पताल के परिसर से वॉकथॉन का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय क्रिकेटर सवा करीम, यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. अजय त्यागी, यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कपिल त्यागी मौजूद थे, और उनके साथ कई डॉक्टर्स और समर्पित अस्पताल कर्मचारी भी जुड़े थे। इस अवसर पर एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने जिनमें स्थानीय आवासी और वृद्ध नागरिक शामिल थे, वॉकथॉन में हिस्सा लिया। सभी उपस्थित व्यक्तियों को मुफ्त टी-शर्ट दी गयी और वॉकथॉन के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिला। इसके अलावा, हर प्रतिभागी को हृदय स्वास्थ्य जांच के लिए मुफ्त कूपन भी प्राप्त हुआ।

वॉकथॉन के बाद अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा ‘हृदय स्वास्थ्य’ पर एक ज्ञानवर्धन सांवाद आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज रंजन, ह्रदय सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. अखिल रुस्तगी, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ दीपांकर वत्स, डॉ अजीत सिंह और डॉक्टर कृष्ण यादव जैसे प्रख्यात डॉक्टर शामिल थे। इस चर्चा में यह बताया गया कि हृदय संबंधित बीमारियों को रोकने में नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली की महत्वपूर्ण भूमिका है, । भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने इस दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया कि नियमित व्यायाम व सुबह की सैर से फिटनेस बेहतर होगी और ह्रदय स्वस्थ रहेगा। यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की यह पहल, इस जागरूकता के बारे में लोगों को शिक्षित करने और ह्रदय रोग जैसे  जीवनसंघातक खतरे को कम करने के लिए उपयोगी है। यथार्थ  हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के असिस्टेंट मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार बालियान ने निष्क्रिय जीवनशैली के कारण हृदयरोगों के बढ़ने का जिक्र किया। उन्होंने चिंता जताई कि कई भारतीय लोग हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में अज्ञान हैं, और वॉकथॉन और स्वास्थ्य चर्चा जैसे कार्यक्रम लोगों को ह्रदय रोगों व उनके लक्षणों के प्रति जागरूक करने के लिए ज़रूरी हैं।

यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के सीईओ अमित सिंह ने कहा कि गतिहीन, तनावग्रस्त और खराब जीवनशैली के साथ, हृदय संबंधी बीमारियां न सिर्फ उम्रदराज़ आबादी के बीच एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं बल्कि युवाओं को भी अपना शिकार बना रही हैं। भारत में बढ़ती मृत्युदर में हृदय रोग का एक प्रमुख योगदान है। उन्होंने बताया कि इस वॉकाथॉन का मुख्य उद्देश्य दिल को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक व्यायाम, आहार और स्वस्थ जीवन शैली पर जागरूकता फैलाना है, ताकि लोगों को हृदय रोगों का शिकार होने से बचाया जा सके। रिपोर्ट्स इस दिशा में सूचित करती हैं कि भारत में 2.8 मिलियन लोग विभिन्न प्रकार के हृदयरोग के खतरे में हैं, जिनमें से बहुत से लोग यह नहीं जानते कि उनकी उपेक्षाकृत आदतों ने उनके हृदय स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है। हृदयरोगों को रोकने का सबसे सरल तरीका है अपनी जीवनशैली में सकरात्मक बदलाव और ओबेसिटी, मधुमेह, और उच्च रक्तचाप को बढ़ावा देने वाले आहार के चयन से दूर रहना।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>