प्रयागराज। प्राथमिक विद्यालय हकीम पट्टी सैदाबाद के बच्चों द्वारा विद्यालय में श्रमदान करके स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत बापू को याद किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जन-जन तक यह संदेश पहुंचाया गया कि यदि प्रत्येक दिन प्रत्येक व्यक्ति 1 घंटे श्रमदान करें और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें तो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ शरीर का विकास होता है। स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता के द्वारा भी स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधान अध्यापक राजेश मिश्र , सहायक अध्यापक ज्ञान प्रकाश, महेंद्र कुमार एवं शिक्षामित्र सुमित्रा देवी और गांव के नागरिकों की उपस्थिति में स्वच्छता का यह कार्यक्रम अपना संदेश देने में अत्यंत सफल रहा।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…